← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 23/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

तीन बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, गाल पर किस, प्राइवेट पार्ट को किया था टच

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से खबर है जहां तीन बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बच्चियों के प्राइवेट पार्ट को टच किया। एक बच्ची का हाथ पकड़ा, दूसरी के गाल पर किस किया। 

Featured

By Vijay

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से खबर है जहां तीन बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बच्चियों के प्राइवेट पार्ट को टच किया। एक बच्ची का हाथ पकड़ा, दूसरी के गाल पर किस किया। 

घटना के समय बच्चियां घर पर अकेली थी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना बीते 20 सितंबर की है। पुलिस ने आरोपी मोइन उर्फ चिंटू निवासी जय भारत नगर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

बुधवार दोपहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को पैदल कोर्ट ले जाकर भी पेश किया गया। 

घर पर थी तीन बेटियां अकेले

परिजनों के मुताबिक 20 सितंबर की शाम लगभग 5:00 बजे वह मार्केट गए थे। घर पर 10, 7 और 6 साल की तीन बच्ची थी। एक बच्ची के अनुसार वह अपनी दोनों बहनों के साथ आरोपी के घर बिल्ली लेने गई थी। 

युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट को टच किया जिसके बाद वह भाग आई। बच्ची ने घर लौटकर पूरी घटना मां को बताई जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। 

परिजनों के अनुसार एक बच्ची ने बताया कि आरोपी को छोटी बहन के गाल पर किस करते देखा। छोटी बहन ने बताया कि आरोपी ने उसके कमरे में उसके दोनों गाल और होंठ पर किस किया। तीसरी बच्ची ने बताया कि वह आगे वाले कमरे में बैठी थी। आरोपी कमरे में आया उसका हाथ पकड़ा। बच्ची ने कहा उसकी हरकत अच्छी नहीं लगी। वह वहां से नीचे भाग आई। 

इसके बाद उसने अपनी खाला को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इस पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

 

www.hurdangnews.in