← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 19/06/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

दूसरे दिन भी पेड़ पर चढ़ा रहा युवक, मचा हड़कंप

घटना के दूसरे दिन सुबह भी युवक पेड़ पर चढ़ा रहा उसकी मांग है की उसका परिवार और अन्य लोग लम्बे समय से रह रहे है अगर हटाना है तो पहले हम सभी लोगो को स्थायी रूप से बसाया जाय, इसी बात को लेकर युवक पेड़ पर चढ़ा है, हलाकि ग्रामीण युवक से नीचे उतरने की मिन्नत करते दिखाई दे रहे है 

Featured

By Vijay

सिंगरौली - घटना के दूसरे दिन सुबह भी युवक पेड़ पर चढ़ा रहा उसकी मांग है की उसका परिवार और अन्य लोग लम्बे समय से रह रहे है अगर हटाना है तो पहले हम सभी लोगो को स्थायी रूप से बसाया जाय, इसी बात को लेकर युवक पेड़ पर चढ़ा है, हलाकि ग्रामीण युवक से नीचे उतरने की मिन्नत करते दिखाई दे रहे है 

वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को देखकर एक युवक आक्रोशित हो गया और जान देने की भावना से अचानक पेड़ पर चढ़ गया। जिसके कारण राजस्व टीम के हाथ-पांव फूलने लगे। काफी मान- मनौव्वल के बावजूद मामला शांत न होने और ग्रामीणों का विरोध उग्र होते देख राजस्व टीम को वापस लौटना पड़ा है।

दरअसल, ग्राम पंचायत गजरा बहरा में आदिवासी परिवार पिछले 50 साल से भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं। बाद में वह जमीन राजस्व विभाग के नाम हो गई। थी। शासन द्वारा उक्त भूमि को अनुसूचित जाति के लोगों को बांटना था। जिसके कारण खाली कराने का आदेश कलेक्टर द्वारा दिया गया था।

जिसके परिपालन में राजस्व टीम गुरुवार को बुलडोजर लेकर पहुंची थी। पहले तो आदिवासियों ने बुलडोजर व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का खूब विरोध किया। इसी बीच एक आदिवासी युवक पेड़ पर चढ़कर कूद जाने की धमकी देने लगा। जिसे देख अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के हाथ-पांव फूलने लगे थे। 

दूसरे दिन भी चढ़ा रहा युवक 

घटना के दूसरे दिन सुबह भी युवक पेड़ पर चढ़ा रहा उसकी मांग है की उसका परिवार और अन्य लोग लम्बे समय से रह रहे है अगर हटाना है तो पहले हम सभी लोगो को स्थायी रूप से बसाया जाय, इसी बात को लेकर युवक पेड़ पर चढ़ा है, हलाकि ग्रामीण युवक से नीचे उतरने की मिन्नत करते दिखाई दे रहे है 

www.hurdangnews.in