← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 10/08/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

सिंगरौली में पदस्थ पुलिस जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Featured

By Vijay

सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत स्पेशल ब्रांच शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश गंगले ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक राकेश गंगले  खरगोन जिले के थे और पिछले कुछ वर्षों से सिंगरौली जिले के स्पेशल ब्रांच में पदस्थ थे पुलिस ने बताया कि राकेश गंगले का शव कार्यालय में पंखे पर झूलता हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और तहसीलदार की उपस्थिति में शव को नीचे उतार कर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवा दिया। सूत्र बताते हैं कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए पुलिस विभाग को ही दोषी ठहराया है।

 सूत्र बताते हैं कि सुसाइड नोट में राकेश गंगले ने लिखा है कि सिंगरौली से खरगोन जिले की दूरी लगभग हजार किलोमीटर है इसलिए परिवार से दूर रहने के कारण वह अपने जिले खरगोन या आसपास क्षेत्र में ट्रांसफर चाहते थे, उन्होंने कई बार अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने समस्या को बताया। बावजूद विभाग ने उनके ट्रांसफर संबंधी आवेदन पर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई । इस पूरे मामले को लेकर सीएसपी ललित बैरागी ने बताया कि मामले में मार्ग कायम कर लिया है तहसीलदार की उपस्थिति में शव को नीचे उतर कर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया है। सुसाइड नोट में जिन बातों का जिक्र है  उन मामले की जांच की जा रही है, मृतक के परिजन देर रात तक सिंगरौली पहुंचेंगे इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

www.hurdangnews.in