← Back to Article
Hurdang News II The ultimate source for entertainment and viral news.

हुड़दंग न्यूज

www.hurdangnews.in
📅 Date: 20/09/2026
|
✍️ Editor: Vijay Kumar
|
📞 Contact: +918435113308
|
Price: Free

मोबाइल हैक कर दो लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 1.50 लाख रुपए

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों के बैंक खातों से करीब 1.50 लाख रुपए निकाल लिए गए। एक मामले में मोबाइल हैक होने के बाद दो बैंक खातों से 1.17 लाख रुपए निकाले गए, जबकि दूसरे मामले में यूपीआई पेमेंट के दौरान दो ट्रांजेक्शन के जरिए 32,593 रुपए की ठगी हुई।

Featured

By Vijay

साइबर सेल से मिली शून्य की एफआईआर के आधार पर अशोका गार्डन पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रगति नगर निवासी जीतू सिंह (32) ने शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया था ।

कुछ देर बाद मोबाइल चालू हुआ, लेकिन इसके बाद वह गूगल पे से किसी को पेमेंट नहीं कर पा रहा था। उसके गूगल पे से यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के खाते जुड़े हुए हैं। दोनों खातों को चेक करने पर उनमें रकम नहीं मिली।

ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने पर पता चला कि यूको बैंक खाते से 19,140 रुपए और पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 98,653 रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक, यूको बैंक से निकाली गई रकम फरीद अहमद और पंजाब नेशनल बैंक से निकाली गई रकम सुनील सरदार नाम के खाताधारकों के पास गई है।

फरियादी का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल हैक कर दोनों खातों से कुल 1,17,793 रुपए निकाल लिए।

www.hurdangnews.in