expensive hotel : भारत के 5 सबसे महंगे होटल, ठहरने के लिए देनी पड़ेगी ढेर सारी रकम

expensive hotel : बहुत से लोग विलासिता पर निवेश करना पसंद करते हैं। ऐसे में वे भारत के 5 सबसे महंगे होटलों में ठहर सकते हैं। इन होटलों में एक रात ठहरने का खर्चा इतना अधिक है कि आपको जानकर हैरानी होगी।
कई लोगों को राजाओं की तरह जीने का शौक होता है। ऐसे में उन लोगों को भारत के इन 5 सबसे महंगे होटलों में जरूर जाना चाहिए। इन होटलों में ठहरना किसी आम आदमी की पहुंच से बाहर है। यहां एक रात का किराया उतना ही है, जितना आप आसानी से एक चमकदार कार खरीद सकते हैं।
expensive hotel :ओबेरॉय अमरविलास आगरा
ताजमहल से 600 मीटर की दूरी पर स्थित ओबेरॉय अमरविलास किसी महल से कम नहीं है। इस होटल से आप ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। ऐसे में यह सोचने वाली बात है कि जिस होटल से ताजमहल देखा जा सकता है, उस होटल का एक रात का किराया कितना होगा? इस होटल में एक रात का किराया न्यूनतम 25 हजार और अधिकतम 1.5 लाख रुपये है।
expensive hotel : रामबाग पैलेस जयपुर
रामबाग पैलेस अपने शानदार आतिथ्य के लिए जाना जाता है। यहां 1 रात का न्यूनतम किराया करीब 24 हजार रुपये और अधिकतम 4 लाख रुपये है। यहां आपको कई खास चीजें देखने को मिलेंगी।
expensive hotel : उम्मेद पैलेस राजस्थान
अगर आप राजस्थान के उम्मेद पैलेस में रुकेंगे तो आपको राजा-महाराजा जैसा महसूस होगा। शहर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित इस होटल का नजारा बेहद खूबसूरत है। इस होटल में एक रात का किराया 21 हजार से 4 लाख रुपए तक है। यहां आपको हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
expensive hotel : ओबेरॉय उदयविलास उदयपुर
झीलों के शहर उदयपुर के ओबेरॉय उदयविलास में रात गुजारना हर किसी का सपना होता है। यहां सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी रहना पसंद करते हैं। इस होटल का न्यूनतम एक रात का किराया 26 हजार रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये है।
expensive hotel : ताज फलकनुमा पैलेस हैदराबाद
हैदराबाद का यह लग्जरी होटल एक महल के अंदर स्थित है। यह महल चारमीनार से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है।इस आलीशान होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। इस होटल में एक रात का न्यूनतम किराया 24 हजार रुपये और अधिकतम 4 लाख रुपये के आसपास है। इतने पैसे में कोई भी आसानी से विदेश यात्रा कर सकता है।