Fancy Blouse Designs : ये फैंसी ब्लाउज़ डिज़ाइन आपके साड़ी लुक को बनाएंगे परफेक्ट

Fancy Blouse Designs : लहंगे से लेकर साड़ी तक हर चीज के साथ ब्लाउज पहना जाता है। इसमें आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन हर मौके और त्योहार के लिए ब्लाउज के डिजाइन (blouse design) अलग-अलग चुने जाते हैं। हालाँकि, इसके लिए भी हम लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं।

Fancy Blouse Designs : आजकल बाजार में आपको फैंसी डिजाइनर ब्लाउज (designer blouse) मिल जाएंगे, लेकिन किस तरह का डिजाइन स्टाइल करना चाहिए? इसके बारे में ठीक से समझ होना बहुत जरूरी है।
तो चलिए आज हम आपको कुछ फैंसी ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप किसी भी मौके और त्योहार के लिए आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
Fancy Blouse Designs : मोती ब्लाउज डिजाइन
अगर आप हैवी लुक डिजाइन वाला ब्लाउज पहनना चाहती हैं तो आप नेट ब्लाउज (net blouse) को पर्ल या लॉकेट डिजाइन से फुल लुक दे सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज आपको आसानी से रेडीमेड मिल जाएगा। इसे आप प्लेन सैटिन साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Fancy Blouse Designs : स्टेटमेंट शोल्डर ब्लाउज़ डिज़ाइन
अगर आपके कंधे भारी या चौड़े हैं तो इस तरह का ब्लाउज आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगा। आपको बता दें कि इस तरह की नेकलाइन को पेंटागन स्वीटहार्ट कहा जाता है।
इस तरह के ब्लाउज को आप शरारा, साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। ऐसा करने के लिए आपको वर्क फैब्रिक का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि इसे डिजाइनर (designer) मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।
Fancy Blouse Designs : बो डिज़ाइन ब्लाउज
अगर आप अपने ब्लाउज को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो इसके डिजाइन (design) के लिए बो डिजाइन चुन सकती हैं। इसके लिए ऑफ शोल्डर स्टाइल में ब्लाउज डिजाइन करें। स्टाइलिंग गलतियों से बचने के लिए ब्लाउज को कंधों पर बारीक पट्टियों से पकड़ें। इससे ब्लाउज आरामदायक लगेगा।