प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठियों से किसान हुए घायल

हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद रामायण टोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने की खबर है। इस दौरान कई किसानों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे किसानों पर हुई बर्बरता करार दिया। झड़प में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हैं। हरियाणा में निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है।
राकेश टिकैत ने कहा हिसार में बहुत बुरी तरह से लाठीचार्ज हुआ है। हमारे कई साथी घायल और गिरफ्तार हैं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूछना चाहते हैं कि जब कोरोना में इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है तो क्या उद्घाटन आॅनलाइन नहीं हो सकता है। ये जानबूझ कर पंगा लेने आते हैं और बदनाम हमें कर रहे हैं।