हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बहुत महत्व है। इस दिन ज़्यादातर महिलाएं सजती-संवरती हैं और माता पार्वती और शिव की पूजा करती हैं। अगर आप भी इस दिन अपनी खूबसूरती निखारना चाहती हैं और इस दिन पहनने के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहतरीन हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिज़ाइनर साड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप और आपकी सास दोनों पहन सकती हैं।

अजरख प्रिंट सेमी मॉडल सिल्क साड़ी
हरतालिका तीज के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए सजती-संवरती हैं। अगर आप भी इस दिन खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की अजरख प्रिंट सेमी मॉडल सिल्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी न सिर्फ़ आपके लुक को आकर्षक बनाएगी, बल्कि इसे पहनकर आप बेहद खूबसूरत भी दिख सकती हैं। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकती हैं।

रामा ग्रीन सिल्क मीनाकारी बनारसी साड़ी
हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं हरतालिका तीज का त्योहार धूमधाम से मनाएँगी। इस त्योहार पर आप और आपकी सास दोनों ही बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके लिए आप इस खूबसूरत रामा ग्रीन सिल्क मीनाकारी बनारसी साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।

ज़री बाग साड़ी
अगर आप हरतालिका तीज के दिन तैयार होकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने वाली हैं, तो आप और आपकी सास दोनों इस ज़री बाग साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। आप इसके साथ मैचिंग और कंट्रास्ट ब्लाउज़ भी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देगी और आपको शाही लुक देने में मदद करेगी। आप चाहें तो इसके साथ एक्सेसरीज़ भी ट्राई कर सकती हैं।

गहरे हरे रंग की बनारसी साड़ी
इस साल हरतालिका तीज के दिन आप अपने श्रृंगार में इस खूबसूरत गहरे हरे रंग की बनारसी साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देगी और आपको शाही लुक देगी। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। सिर्फ़ हरतालिका तीज ही नहीं, बल्कि आप इस तरह की साड़ी किसी भी त्यौहार पर ट्राई कर सकती हैं।








