कलेक्टर को नहीं हटाया तो काम करेंगे बंद – स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चेतावनी

भोपाल – कलेक्टर समझते हैं कि उन्हें ही काम आता है। हमने भी मेहनत करके पढ़ाई की है, तभी तो नौकरी लगी है। कलेक्टर आॅफिस बंद है और लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों के परिवार उजड़ गए और आप सिर्फ दो-दो घंटे मीटिंग में समय खराब कर रहे है। राधा स्वामी आश्रम पर ही फोकस किया जा रहा है, जबकि ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा सकता था। मौत का आंकड़ा प्रशासन छुपा रहा है। मौतें छुपाने का आरोप लगाते हुए यह बातें इंदौर की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने कही। कलेक्टर मनीष सिंह के रवैये से आहत होकर उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर मनीष सिंह लगातार रोजाना काम के लिए दबाव बना रहे थे। राधा स्वामी सत्संग आश्रम में अस्थाई नर्सों की नियुक्ति के लिए रोजाना दबाव बना रहे हैं। इंदौर में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने इंदौर कलेक्टर को हटाने संभाग आयुक्त को ज्ञापन दिया। यदि इंदौर कलेक्टर को नहीं हटाया तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार से काम बंद कर देंगे।