देश
गैस सिलेंडर के दाम 73.5 रुपए बढ़ाए

गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। कंपनियों ने इस महीने सिर्फ कॉमर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा किया है। वहीं, घरेलू रसोई गैस पुरानी दर पर ही मिलेंगी। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर गए हैं।
घरेलू उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए है। जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25.50 रु. की बढ़ोतरी की थी।