मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से भयंकर दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। मंदिर के बाहर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं के ऊपर पलट गया।
इस भीषण दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो एसएएफ के जवान भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शीतला माता मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार और भारी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सीधा लोगों पर जाकर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए ग्वालियर के अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ।
प्रशासन का अनुमान है कि मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों और आक्रोशित भीड़ की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई है। परिजनों ने सीधा आरोप लगाया है कि पुलिस की घोर लापरवाही के कारण 13 लोगों की जान गई है। वह हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल भारी पुलिस बल की मौजूदगी और वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में डॉक्टरों द्वारा मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
ग्वालियर के भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार दुखद है इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ में है और सभी मृतक परिजनों के साथ में रिसंवेदना है सरकार की ओर से मृतक के प्रजननों को चार चार लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2 लाख और अन्य घायलों को ₹50000 की आर्थिक सहायता करने के निर्देश दिए ।
Comments (0)