Rewa - रीवा के हॉस्टल में 13 साल के छात्र की मौत

Rewa - रीवा के हॉस्टल में 13 साल के छात्र की मौत
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 25 Nov 2026, 05:10 PM IST | 0 min read
Rewa - रीवा के हॉस्टल में 13 साल के छात्र की मौत
Share:

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से खबर है, जहां एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल स्कूल के हॉस्टल में एक 13 वर्षीय छात्र कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सूर्यांश गुप्ता के रूप में हुई है, जो कक्षा छह का छात्र था। स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान कल वह खाना खा के अपने रूम में गया और आज सवेरे नहीं उठा। जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सूर्यांश डिनर करके अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब स्कूल स्टाफ उसे पीटी के लिए उठाने पहुंचा तो वह नहीं उठा।

इसके बाद तत्काल प्रबंधन द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत कार्डियक अरेस्ट से बताई जा रही है। सूर्यांश रीवा जिले के जावा गांव निवासी बृजेश गुप्ता का बेटा था। वह पिछले दो साल से गुरुकुल विद्यालय एवं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रियंका शर्मा ने भी कार्डियक अरेस्ट से छात्र की मौत होने की पुष्टि की है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)