गुजरात में नकली शराब पीने से 15 लोगों की मौत

ताजा मामला गुजरात का है जहां भावनगर के नकली शराब कांड में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो गई, सरकारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 12 बताई गई। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 09 Sep 2026, 06:34 AM IST | 1 min read
गुजरात में नकली शराब पीने से 15 लोगों की मौत
Share:

यह तो हर कोई जानता है कि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बावजूद कुछ लोग शराब इतनी ज्यादा पी लेते हैं कि उन पर गलत प्रभाव पड़ता है।

ताजा मामला गुजरात का है जहां भावनगर के नकली शराब कांड में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो गई, सरकारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 12 बताई गई। 

अब तक 60 से ज्यादा लोगों ने  इलाज कराया है, इस मामले में गुजरात पुलिस कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रईस को गुजरात पुलिस ने मध्यप्रदेश से ही गिरफ्तार किया है। वहीं मुरैना निवासी नरेंद्र यादव उर्फ डॉक्टर की भी भूमिका की जांच की जा रही है। 

आपको हम बता दे कि गुजरात में भले ही शराबबंदी है, बावजूद गुजरात के विभिन्न इलाकों में धड़ल्ले से शराब बिकती है। जिसके बाद शराब खरीद कर लोग पीते भी हैं और उसी में से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि सरकार को एक कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि बंद राज्यों में शराब न बिके।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)