सिंगरौली जिले में बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत, मचा हडकंप

सिंगरौली जिले में बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत, मचा हडकंप
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 24 Oct 2026, 11:32 AM IST | 1 min read
सिंगरौली जिले में बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत, मचा हडकंप
Share:

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेका गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक महिला एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे में बाइक सवार कमलेश साकेत और महिला राजकुमारी शाह की मौत हो गई। वहीं मिथलेश व दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

जिस जगह पर हादसा हुआ है वह सुनसान इलाका है जिससे सड़क हादसे में घायल हुए लोग काफी देर तक सड़क पर ही तड़पते रहे। कुछ देर बाद अन्य राहगीर निकले तब जाकर इसकी सूचना माड़ा पुलिस को दी। माड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है और घायलों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल और मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक को देखकर परिजनों का हाल बेहाल बताया जा रहा है कि चूड़ी पाठ निवासी मृतका माड़ा में अपने किसी रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच की बात कह रही है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)