पंजाब के लुधियाना से खबर है, जहां लुधियाना में एक युवक ने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी के साथ मारपीट की, इसके बाद उसके शरीर पर डीजल छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला करीब 60% तक झुलस गई है। आरोपी उसे लुधियाना सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां से महिला ने किसी अनजान व्यक्ति का फोन लेकर अपने पिता को कॉल किया, लेकिन लव मैरिज से नाराज पिता ने पहले उसकी बात पर यकीन नहीं किया और फोन काट दिया। इसके बाद महिला ने वीडियो कॉल पर अपनी हालत दिखाई।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली मुस्कान ने अर्जुन के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज यानी प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई। कुछ समय बाद दहेज को लेकर विवाद हुआ। मुस्कान को अपनी बेटी के साथ मायके लौटना पड़ा। बाद में पति के मनाने पर वह दोबारा उसके पास चली गई और इसके बाद दोनों पंजाब आ गए। लुधियाना के गांव पद्दी में किराए के मकान में रहने लगे।
14 अक्टूबर की रात शराब के नशे में धुत होकर अर्जुन ने मुस्कान के साथ पहले मारपीट की, इसके बाद उस पर डीजल डाल दिया और माचिस लगा मार दी। घटना के बाद उसने लोगों को बताया कि खाना बनाते समय पत्नी के पैर से डीजल गिरने के कारण आग लग गई। हालांकि ग्वालियर पहुंचने के बाद मुस्कान ने डॉक्टर और पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी। अब पिता की शिकायत पर लुधियाना के थाना डेहलों में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Comments (0)