आरोपः नायब तहसीलदार के ड्राइवर ने महिला से लिए रुपए

डिंडोरी - डिंडोरी में नायब तहसीलदार के ड्राइवर द्वारा महिला से रुपए लेने और जनपद अध्यक्ष द्वारा पीड़ित महिला को पैसे वापस किए जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 21 Sep 2026, 02:24 PM IST | 1 min read
आरोपः नायब तहसीलदार के ड्राइवर ने महिला से लिए रुपए
Share:

डिंडोरी - डिंडोरी में नायब तहसीलदार के ड्राइवर द्वारा महिला से रुपए लेने और जनपद अध्यक्ष द्वारा पीड़ित महिला को पैसे वापस किए जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। 

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले की जांच एसडीएम शहपुरा ने कर रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को भेज दी है।

दरअसल पायली गांव की फुदिया बाई नाम की महिला ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार तेज लाल धुर्वे के ड्राइवर शब्बीर खान ने जमीन के नामांतरण और प्रमाणीकरण के बदले उनसे सोलह हजार रुपए की रिश्वत ली ।

रुपए कराए गए वापस

इसके बाद शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम अपने एक साथी के साथ शिकायतकर्ता महिला को बुलाकर तेरह हजार रुपए वापस कर दिए।उन्होंने महिला से कार्रवाई न करने की बात कहते हुए एक वीडियो भी बनवाया था।

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का कहना है कि जनप्रतिनिधि का काम पीड़ित को न्याय दिलाना है। रिश्वत की राशि ऐसे जाकर लौटाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में जनपद अध्यक्ष की भूमिका की जांच की जानी चाहिए।

मामले की हो रही है जांच

इस मामले की जांच कर रहे एसडीएम फरहान इरफान ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय भेज दी गई है। अब आगे की कार्रवाई वहीं से होनी है। जनपद अध्यक्ष राम प्रसाद टेकाम का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

पहुंचानी पड़ती है राशि

महिला का आरोप है कि ड्राइवर शब्बीर खान ने पहले इस काम के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे। फुदिया बाई ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति बताईए तो ड्राइवर ने किस्तों में पैसे देने को कहा। महिला ने चांदी के जेवर गिरवी रखकर पहले 10 हजार रुपए दिए। बाद में ड्राइवर ने उसे तहसील कार्यालय बुलाकर 6 हजार रुपए और ले लिए। इस तरह कुल 16 हजार रुपए लिए गए। महिला का कहना है कि ड्राइवर ने बताया था कि यह राशि अधिकारी तक भी पहुंचानी पड़ती है।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)