ग्रामीण बैंक के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ग्रामीण बैंक के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 14 Nov 2026, 12:18 AM IST | 1 min read
ग्रामीण बैंक के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Share:

भिंड 

भिंड में चंबल ग्रामीण बैंक के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

फूप कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 में किराए के मकान में मिला शव।

कमरे से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी सूचना।
बैंक मैनेजर अशोक खागा फूप ब्रांच में थे पदस्थ।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है शव।

थाना प्रभारी छत्रपाल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मौत की वजह फिलहाल अज्ञात, पुलिस ने शुरू की जांच।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा।

 

 

भिंड जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चंबल ग्रामीण बैंक के एक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर स्थानीय पुलिस को बुलाया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक बैंक मैनेजर की पहचान अशोक के रूप में हुई है, जो ग्रामीण बैंक की शाखा में पदस्थ थे। वह वार्ड क्रमांक नौ के एक किराए के मकान में रहते थे। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब घर के अंदर से गंध आने लगी। आसपास के लोगों ने जब गंध महसूस की और दरवाजा खटखटाने की कोशिश की तो जवाब नहीं मिला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो मामला पूरा खुलकर सामने आ गया। जहां अंदर का दृश्य देखकर सब हैरान हो गए। बैंक मैनेजर का शव संदिग्ध हालत में मिला। प्रारंभिक रूप से अब तक यह पता चला कि शव दो से तीन दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल में पीएम हेतु भेज दिया और मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Trending Reels

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)