MP - नहीं मिली एंबुलेंस तो ठेला में ले गए शव, मचा हडकंप 

नहीं मिली एंबुलेंस तो ठेला में ले गए शव, मचा हडकंप 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 23 Nov 2026, 01:47 PM IST | 1 min read
MP - नहीं मिली एंबुलेंस तो ठेला में ले गए शव, मचा हडकंप 
Share:

Mandsaur News - मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से बीते दिन एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद शव अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस या अन्य वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण रेलवे पुलिस की मौजूदगी में  शव को ठेला गाड़ी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए। इसको आप लापरवाही कहें या सिस्टम, लेकिन खबर शर्मसार कर देने वाली है। 

व्यवस्था की इस बदहाली ने रेलवे की आपातकालीन सेवाओं पर एक बड़ा सवाल खड़ा किया है। ठेला चालक शांतिलाल ने बताया कि वह महिला का शव ठेले में रखकर पीएम के लिए ले गया, जबकि जीआरपी के जवान साथ चल रहे थे। पुलिस को एम्बुलेंस या टेम्पो नहीं मिला, जिसके कारण शव को ठेले में ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि रेलवे पुलिस ने कंट्रोल रूम और एम्बुलेंस को फोन भी किया, बावजूद कोई भी रिस्पॉन्स नहीं मिला।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)