मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने एक करोड़ रुपए रिश्वत के मामले में घिरे ओएसडी दीपम को प्रभार से हटा दिया है। देवड़ा ने कहा कि शराब ठेकों में 2024-25 के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए हैं।
देवड़ा के अनुसार दीपम वर्तमान में उनके ओएसडी हैं, लेकिन 2024-25 में भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। उस समय वे उनके ओएसडी नहीं थे। शराब ठेकों में गड़बड़ियों की जानकारी उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से मिली है।
नाइट क्लब, रेस्टोरेंट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े करीब 930 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप मोहित गोगिया ने अपने कथित बयान में आरोप दीपक के ऊपर लगाए थे। गोगिया के बयान की काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Comments (0)