अवैध शराब चेकिंग के दौरान खातेगांव टीआई दिलीप कुमार पुरी की हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर इंदौर हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए और जहां उन्हें पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया तो वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक को नीचे उतरने के लिए कहा तभी चालक ने अपने वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया और वाहन का पिछला हिस्सा प्रभारी के ऊपर गुजर गया। गंभीर हालत में पुलिसकर्मियों ने खाते गांव के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया है। देवास के नवागत एसपी आदित्य मिश्रा भी खाते गांव पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
अवैध शराब वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालक ने थाना प्रभारी पर चढ़ा दिया वाहन, थाना प्रभारी की हुई मौत
अवैध शराब वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालक ने थाना प्रभारी पर चढ़ा दिया वाहन, थाना प्रभारी की हुई मौत
Vijay
Local Desk
|
Updated: 02 Nov 2026, 10:18 AM IST
|
1 min read
Comments (0)