नीमच में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, 6 करोड़ का नुकसान

नीमच में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, 6 करोड़ का नुकसान
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 07 Oct 2026, 07:42 PM IST | 1 min read
नीमच में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, 6 करोड़ का नुकसान
Share:

मध्य प्रदेश के नीमच शहर से खबर है। जहां नीमच शहर के सिंगोली रोड पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास नकोड़ा फर्नीचर गोदाम में आज दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास भी सड़ाग लग गई। 

आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम लपेटे में आ गया। काले धुएं से पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पानी के लिए लगभग सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सहित दो पानी के टैंकरों की मदद ली गई।

 इस दौरान एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया और संजीव मालवी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। गोदाम का पिछला हिस्सा जला।

 गोदाम मालिक दीपक जैन ने बताया कि जब तक आग का पता चलता तब तक गोदाम का पिछला हिस्सा जलकर राख हो गया। गोदाम में भारी मात्रा में सोफा सेट, पलंग, अलमारियां, गद्दे, प्लाई बोर्ड और मशीनें रखी हुई थी। फिलहाल प्रथम अनुमान के अनुसार आग से करीब ₹6 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)