उज्जैन से खबर है, जहां उज्जैन में कक्षा 12वीं के छात्र को सिर्फ इसलिए डंडा और बेल्ट से मारपीट कर दिया क्योंकि उसने अपनी सहपाठी छात्रा को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। बदमाशों ने मारपीट करके वीडियो भी बनाया है और सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र अपने गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता है। उसी के कक्षा में एक छात्रा भी उसके साथ बस से स्कूल आती-जाती है। छात्रा ने छात्र से जब मोबाइल नंबर मांगा था तो छात्र ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया। बाद में छात्रा ने उसके WhatsApp पर दो मिस कॉल की। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज हो गया।
बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने छात्र को श्मशान घाट के पास ले गए और जहां अल्फेज शाह और वकील खान पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने छात्र को अर्धनग्न कर दिया और डंडा और बेल्ट से उसकी जोरदार पिटाई कर दी और जाते-जाते धमकी दी कि अगर कभी दोबारा नंबर दिए तो जान से मार देंगे।
आरोपियों ने अपनी धमक दिखाने के लिए मारपीट की पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और उसे Instagram में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्र ने अपने पिता को अपने साथ हुई पूरी घटना बताई और थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर तराना पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया है और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Comments (0)