सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बड़े बाबू को ₹4000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कर्मचारी दिवंगत सहकर्मी के बीमा क्लेम की राशि के एवज में रिश्वत ले रहा था। शिकायतकर्ता रंजन साकेत ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है जिसके बाद मिलने वाली बीमा राशि के एवज में विभाग में पदस्थ बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव ₹4000 की रिश्वत की मांग कर रहे थे। रंजन साकेत ने बताया कि मैं बहुत ही गरीब हूं और मेरे पास कोई भी रोजगार नहीं है। मैं कई बार बड़े बाबू के पास गया और अपने पिताजी के बीमा की राशि की मांग करने के बावजूद वह बड़े बाबू हमें लगातार परेशान करने लगे और कहने लगे कि ₹4000 दोगे तभी तभी तुम्हारा पैसा पास होगा। इसी बात को लेकर शिकायतकर्ता ने रीवा लोकायुक्त पुलिस के पास जाकर शिकायत की और आज वैढन के पास स्थित एक ऑनलाइन पर बैठकर आरोपी दिनेश कुमार श्रीवास्तव जैसे ही रकम ले रहा था उसी दौरान लोकायुक्त टीम रीवा ने दबोच लिया और आगे कार्रवाई जारी है।
SINGRAULI - सिंगरौली में 4 हजार की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का 'बड़ा बाबू' रंगे हाथों गिरफ्तार
SINGRAULI - सिंगरौली में 4 हजार की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का 'बड़ा बाबू' रंगे हाथों गिरफ्तार
Vijay
Local Desk
|
Updated: 15 Oct 2026, 03:30 PM IST
|
0 min read
Comments (0)