सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैढ़न शासन मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन पेड़ से टकराने के बाद नदी में गिर गई। कार में लगभग चार से ज्यादा लोग सवार थे जो हादसे का शिकार हो गए। जिन्हें स्थानीय और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूत्र के जानकारी अनुसार दुर्घटना बैढ़न शासन मुख्य मार्ग पर हुई। जहां बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पर वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि वह सड़क किनारे एक लगे पेड़ से जाकर टकरा गया। टकराने के बाद तत्काल उछलकर नदी में गिर गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय आसपास के लोग और राहगीर तुरंत घटना स्थल पर दौड़े और बिना समय गवाए तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को भी दी गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल उन्हें भेजा गया। पुलिस ने पूरे पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Comments (0)