चुनाव नहीं जीते तो पार्टी का और बुरा हाल होगा - पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह

चुनाव नहीं जीते तो पार्टी का और बुरा हाल होगा - पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 28 Oct 2026, 09:09 PM IST | 1 min read
चुनाव नहीं जीते तो पार्टी का और बुरा हाल होगा - पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह
Share:

मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ( Ajay Singh Rahul ) आज सिंगरौली दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने चेताया कि इस बार पार्टी सरकार नहीं बना पाई तो आने वाला समय और भी कठिन होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन मजबूत करने की भी अपील की है।  अजय सिंह राहुल ( Ajay Singh Rahul ) ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर लंबा समय हो गया हैं। ऐसे में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा और जीतना होगा।

उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले की कोयला खदानों में विस्थापित के शोषण के मुद्दे पर भी लगातार सिंगरौली सहित प्रदेश कांग्रेस बात उठा रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर विस्थापित परिवारों की मदद प्राथमिकता से की जाएगी।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)