सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्ती गांव में भीषण हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में घर के अंदर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार हादसा रात शाम के 8 - 9 बजे के आसपास हुआ है, जहां घर के सभी सदस्य मौजूद थे। अचानक घर मलबे में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया गया, जिसमें से सभी को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई और चार का इलाज जारी है। हालांकि गंभीर स्थिति में चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले तीन मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर लिया है और पीएम हेतु जिला चिकित्सालय में रखवा दिया गया है। वहीं चार लोगों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले को लेकर जब एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना के मिलते ही हमने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

Comments (0)