केजी की बच्ची के सिर पर 12 ईंट मारी, तीसरी स्टूडेंट ने पटक-पटक कर मारा, देखें वीडियो

केजी की बच्ची के सिर पर 12 ईंट मारी, तीसरी स्टूडेंट ने पटक-पटक कर मारा, देखें वीडियो
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 31 Oct 2026, 08:02 PM IST | 1 min read
केजी की बच्ची के सिर पर 12 ईंट मारी, तीसरी स्टूडेंट ने पटक-पटक कर मारा, देखें वीडियो
Share:

हरियाणा के पंचकूला का मामला है, जहां एक प्रसिद्ध स्कूल के केजी की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र ने बड़ी बेरहमी के साथ हमला कर दिया। छात्र ने बच्ची के सिर पर बेंच मारा, फिर 19 बार पैर से उसके चेहरे पर लात घूसों से हमला किया। उसके बाल पकड़कर घसीटा भी है। बाद में ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर हमला किया। इसकी सीसीटीवी वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

 मारपीट का दृश्य बेहद ही विचलित करने वाले हैं। इसलिए हम आपको यहां पर वीडियो नहीं दिखा रहे हैं। घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब ऑटो ड्राइवर बच्ची को लेने स्कूल पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। 

बच्ची के चाचा के अनुसार, हमला करने वाले बच्चे ने ही उन्हें बताया कि बच्ची कहां पर गिरी पड़ी है। इसके बाद वह तुरंत सिविल अस्पताल गया। वहां गंभीर हालत पर को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 

बच्ची के चाचा के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी तो ऑटो ड्राइवर ने फोन कर बताया कि वह कहीं नहीं मिल रही। जब परिजन स्कूल पहुंचे तो वहां हमला करने वाले बच्चे ने बताया कि बच्ची ऊपर कमरे में पड़ी है। पिता ने उसे खून से लथपथ देखा तो बेहोश हो गए। परिजन उसे पहले एल्केमिस्ट अस्पताल ले गए, जहां से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। 

सेक्टर 20 थाना प्रभारी और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हम स्कूल पहुंचे थे। पुलिस स्कूल प्रबंधन से जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा हमला करने वाले छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस जिस स्कूल में यह घटना घटी है, उस स्कूल में अभिभावक काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चे ही सुरक्षित नहीं हैं। तो भला इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का क्या फायदा? लिहाजा पूरे मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)