शरद पवार की पार्टी परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का अब समर्थन करने की तैयारी कर रही है। इसके बदले पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्री भी बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार यह खबर हुई है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद की भी मांगे हैं। पार्टी के विधायक जितेंद्र ने कहा था कि शरद पवार से चर्चा के बाद परिसीमन बिल का समर्थन का फैसला किया जा सकता है। करीब 24 दिन पहले भी खबर आई थी कि पीएम मोदी ने अस्पताल में भर्ती शरद पवार को फोन करके स्वास्थ्य हाल जाना था।
उन्होंने कहा था, सुप्रिया आप तैयार हैं, हम दोनों मिलकर देश संभालेंगे। आप आराम कीजिए। यह जानकारी पवार के करीबी विट्ठल मनियार ने दी थी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में 10 विधायक और लोकसभा में आठ सांसद एनसीपी के हैं। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से लोकसभा और दो दिसंबर से राज्यसभा में शुरू होगा।

Comments (0)