कमरबंद का ट्रेंड अब पूरी तरीके से बदल चुका है। पहले के ज़माने में भारी भरकम कमरबंद औरतें पहनती थीं। बावजूद वर्तमान के ज़माने में पतली और स्टाइलिश चेन वाली कमरबंद फैशन के ट्रेंड में आने लगी हैं।
लड़कियां सिर्फ साड़ी के साथ ही नहीं बल्कि जींस और टॉप के साथ भी पतली वेस्ट चेन पहनना पसंद करती हैं। हालांकि साड़ी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता और महिलाएं साड़ी के साथ कमर पर स्लीक चेन पहन रही हैं।
पतली कमरबंद ना सिर्फ आपकी सिंपल साड़ी को खूबसूरत लुक देता है बल्कि एक खूबसूरत एहसास भी देता है। आज आपको हम इस पोस्ट पर कई सारे पतले कमरबंद के डिजाइन बताने जा रहे हैं।
1 - मोती लटकन चेन
पतली जंजीर में मोती लटके हुए वेस्ट चेन आपकी कमर को बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना देंगे। सिंपल साड़ी के साथ पहनाओ या फिर जींस टॉप के साथ पहनाओ, दोनों में ये कमरबंद बेहद ही खास दिखेंगे। इसके लंबे आकार में मोती लगे हुए लटकन आपके लुक को और भी ज़्यादा खास बनाएंगे। आप इस तरह की मोती वाली चेन पहनकर बेहद ही खास और स्टाइलिश दिखेंगे।
2 - हार्ट शेप स्टोन डिजाइन
कमरबंद के साथ आप अगर खास लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह के लेयर चेन वाला पैटर्न ही चुनें। हार्ट शेप के साथ तीन लेयर के वेस्ट चेन आपको और आपके लुक को बेहद ही क्लासी लुक देंगे। इस तरह की चेन को आप कॉटन टॉप, साड़ी के अलावा क्रॉप टॉप या फिर किसी कट वेस्टर आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं।
3 - मिनिमलिस्ट सिंगल लेयर कमर चेन
अगर आपको डेली वियर या बीच ड्रेस, समर आउटफिट या फिर क्रॉप टॉप के साथ कमरबंद पहनना है तो आपको नजरबट्टू वाली सिंगल लेयर कमर चेन खरीदनी चाहिए, जो कि आपको परफेक्ट लगे। इसमें एविल आई के अलावा छोटे बीड्स में हार्ट भी लगे होते हैं, जो आपके लुक को और भी मॉडल लुक देंगे। चार नंबर, सिंपल साड़ी में कमरबंद। अगर आप सिंपल साड़ी पहनना चाहती हैं तो डबल लेयर वाली स्टील कमर चेन ही खरीदें। इसके पहनने के बाद आप बेहद ही क्लासी और खूबसूरत नज़र आएंगे। बीच में गोल क्रिस्टल स्टोन और दोनों तरफ छोटे-छोटे लटकन लगे होते हैं। साथ ही इस चेन में छोटे क्रिस्टल बीड्स लगे होते हैं, जो कि आपके लुक को बेहद ही खास अट्रैक्टिव बनाते हैं। इससे आप बेहद ही खास और सुंदर दिखती हैं।
4 - फ्रिज स्टाइल कमरबंद
फिल्मों में आपने कई एक्सेस और इस तरह के कमरबंद पहने देखा होगा, ये क्लासी के साथ-साथ बेहद ज़्यादा बोल्ड लुक देते हैं। फ्रिज वेस्ट चेन में छोटे-छोटे क्रिस्टल लटकन लगे होते हैं, जिसके बाद ये बेहद ही खूबसूरत और सुंदर देखने में नजर आते हैं। ये डिजाइन देखने में भले सिंपल हो लेकिन पहनने के बाद बेहद ही आकर्षक नजर आते हैं, जिसको पहनने के बाद आप भी बेहद ही खास और अट्रैक्टिव नजर आएंगे।
Comments (0)