पुलिस कांस्टेबल को चाकू मारकर लूटा

पुलिस कांस्टेबल को चाकू मारकर लूटा
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Nov 2026, 12:54 AM IST | 0 min read
पुलिस कांस्टेबल को चाकू मारकर लूटा
Share:

मध्य प्रदेश के जबलपुर से खबर है। मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए बालाघाट पुलिस में पदस्थ कांस्टेबल को बदमाश ने चाकू मार दिया और इसके बाद उनके साथ लूटपाट की गई। यह घटना मोहनिया मुक्तिधाम के पास की बताई जा रही है। कांस्टेबल का नाम कुलदीप रावत है और वह अपने मित्र की मौत के बाद अवकाश लेकर बालाघाट से जबलपुर आया था। वह मोहनीया मुक्तिधाम के पास खड़ा था तभी एक युवक पहुंचा और उससे ₹20 मांगने लगा। जब पुलिस ने पैसे देने से मना किया तो ₹20 मांगने वाला युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ फिर वापस आया और चारों ने उसके साथ मारपीट की एवं जेब में रखा हुआ रुपए भी लेकर भाग गए। हालांकि विरोध करने पर आरोपियों ने इस दौरान चाकू भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके कारण पुलिस कांस्टेबल को उसके हाथ में चोट आई है। इस बीच बदमाश उनका पर्स लेकर भाग निकले। पर्स में लगभग ₹6800 नगद रखे थे। फिलहाल इस घटना के बाद आसपास इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)