त्योहारों के दौरान 54 फेरे लगाएंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

जबलपुर। रेलवे द्वारा दुर्गा पूजा के साथ ही दीपावली एवं छठ पूजा व अन्य त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिसमें पश्चिम मध्य रेल द्वारा अलग रूट पर ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 17 Sep 2026, 02:28 PM IST | 1 min read
त्योहारों के दौरान 54 फेरे लगाएंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
Share:

जबलपुर। रेलवे द्वारा दुर्गा पूजा के साथ ही दीपावली एवं छठ पूजा व अन्य त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिसमें पश्चिम मध्य रेल द्वारा अलग रूट पर ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी।

ये ट्रेनें 54 फेरे लगाएंगी, जिसमें जबलपुर के साथ ही रानी कमलापति स्टेशन भोपाल, दिल्ली, कटनी और सतना से ये ट्रेनें चलेंगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक जबलपुर स्टेशन से रात 8:20 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 01708 हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर तक प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 01703 जबलपुर से हरिद्वार ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 22 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक जबलपुर स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01704 हरिद्वार से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 23 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार स्टेशन से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)