सिंगरौली जिले के जयंत स्थित आज शाम नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बना लिया। जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर दुकान संचालक और कर्मचारियों से मारपीट करते हुए दुकान में रखा हुआ 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए।
घटना कंचन ज्वेलर्स जयंत की है, जहाँ पर चार अज्ञात लोग आते हैं। इनमें से एक बदमाश के चेहरे पर नकाब लगा था, जबकि तीन अन्य के चेहरे खुले थे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पिस्टल के दम पर मारपीट करते हुए दुकान में रखा हुआ 500 ग्राम सोना और ढाई लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

हालांकि जिस वक्त लुटेरे लूट रहे थे, उस वक्त जब दुकान के कर्मचारियों और संचालक ने विरोध किया तो उन पर भी गोली चला दी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को भी बताओगे तो जान से मार दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही जयंत पुलिस इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी।
इसके अलावा तत्काल घायल कर्मचारी को उपचार हेतु जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहाँ इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक सियाज के एम ने कहा है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Comments (0)