सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरबई गांव में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक धान के खेत पर मिला है। युवक ऑटो चलाता था और देर रात से लापता था। और आज उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला है। घटना की जानकारी ग्रामीण और परिजनों को लगी तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय लाया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
Singrauli - खुटार चौकी अंतर्गत मिला युवक का शव
Singrauli - खुटार चौकी अंतर्गत मिला युवक का शव
Vijay
Local Desk
|
Updated: 08 Oct 2026, 12:15 PM IST
|
1 min read
Comments (0)