Singrauli - ज्वैलरी संचालक से 16 हजार नगद और सोने चांदी के गहने की हुई लूट

Singrauli - ज्वैलरी संचालक से 16 हजार नगद और सोने चांदी के गहने की हुई लूट
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 25 Oct 2026, 10:03 AM IST | 1 min read
Singrauli - ज्वैलरी संचालक से 16 हजार नगद और सोने चांदी के गहने की हुई लूट
Share:

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत घघवा टोला के पास सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां अज्ञात बदमाशों ने मोहित ज्वैलर्स के संचालक सुनील कुमार सोनी के साथ लूटपाट की और जानलेवा हमला किया। इस घटना में सुनील कुमार सोनी को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुनील सोनी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सुनसान जगह पर  बदमाशों ने घेर लिया और बदमाश ने पहले मारपीट की। इसके बाद उनके पास ₹16000 नगद और सोने चांदी का आभूषण से लेकर भाग गए। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी चौकन्ना हो गई और आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल सुनील कुमार सोनी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)