बेटा हो गया कक्षा 9 में पास तो पिता ने गिफ्ट कर दी 1.8 करोड़ की BMW कार

बेटा हो गया कक्षा 9 में पास तो पिता ने गिफ्ट कर दी 1.8 करोड़ की BMW कार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Nov 2026, 02:12 AM IST | 1 min read
बेटा हो गया कक्षा 9 में पास तो पिता ने गिफ्ट कर दी 1.8 करोड़ की BMW कार
Share:

पश्चिम बंगाल से खबर है, जहां पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटे को कक्षा नौ में अच्छे नंबर पास कर देने का लेने पर कोई छोटा-मोटी गिफ्ट नहीं बल्कि ₹1.8 करोड़ की BMW कार दे दी है।

यह बच्चा कक्षा नौ में पढ़ता है और इसे हाफ ईयरली एग्जाम में बेहतरीन परफॉर्मेंस का यह गिफ्ट उसके ही पिता ने दिया है। मुंबई के शोरूम से खरीदी गई यह चमचमाती कार अब चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार इस छात्र का नाम मोहम्मद  तल्हा, जो काफी समय से अपने लिए BMW M4 कार खरीदना चाहता था। उसके पिता  ने वादा किया था कि अगर बेटा कक्षा नौ की परीक्षा में अच्छे नंबर लाएगा तो उसे उसकी यह ख्वाहिश जरूर पूरा करेंगे।

 परीक्षा के रिजल्ट घोषित हुए और बेटे ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। तो पिता सीधे मुंबई पहुंच गए और अंधेरी के एक शोरूम से इस चमचमाती कार BMW को खरीद लिया है। इस दौरान कंटेनर में पैक होकर मुंबई से पश्चिम बंगाल कार लाई गई है। जब यह कार गांव में पहुंची तो दूर-दूर से लोग इस कार को देखने पहुंचे हैं। और वही यह खबर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

जहां कुछ लोग बेटे की मेहनत को इस तरह सराहने के लिए पिता की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि इस छोटी सी उम्र में इतना महंगा गिफ्ट देना गलत बात है।

 

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)