रीवा में शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

रीवा में शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 18 Nov 2026, 12:22 AM IST | 1 min read
रीवा में शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस
Share:

रीवा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी शिक्षक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त शिक्षक घर में अकेले थे और उनकी पत्नी कहीं बाहर गई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक ने अंदर से दरवाजा बंद करके इस घटना को अंजाम दिया है। काफी समय तक जब दरवाजे पर कोई हलचल नहीं हुई और अंदर से  प्रतिक्रिया नहीं मिली तो आसपास के लोगों और परिवार जनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक की पत्नी और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं और विश्वविद्यालय थाना पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फोरेंसिक टीम की भी मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के असली कारणों का अब तक पता नहीं हुआ है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान के आधार पर जांच करने की बात कह रही है।

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)