SINGRAULI NEWS - साइबर ठगी के 11.63 करोड़ के नेटवर्क में सिंगरौली के दो आरोपी गिरफ्तार

SINGRAULI NEWS - साइबर ठगी के 11.63 करोड़ के नेटवर्क में सिंगरौली के दो आरोपी गिरफ्तार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 29 Oct 2026, 06:27 PM IST | 1 min read
SINGRAULI NEWS - साइबर ठगी के 11.63 करोड़ के नेटवर्क में सिंगरौली के दो आरोपी गिरफ्तार
Share:

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बैंक खाते के जरिए करोड़ों रुपए की साइबर फ्रॉड के मामले में सिंगरौली जिले से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें से मोरवा के आदर्श नगर निवासी राजेश पोद्दार और बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदवाली गांव के बब्बू प्रसाद प्रजापति शामिल है। दोनों को सोनभद्र पुलिस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वर्तमान में कार्रवाई हुई है जो पुलिस ने एक हुंडई अमेज कार भी जब्त की है। 

आपको बता दें कि सोनभद्र पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश दुद्धी पुलिस को थी। सर्विलांस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब भोपाल में दबीश दी तो दोनों आरोपी पकड़े गए। इनमें एक आरोपी राजेश पोद्दार है और दूसरा आरोपी बब्बू प्रसाद प्रजापति। इसके अलावा सतना जिले का निवासी जय कुमार पांडे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है और 28 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है। 

गिरफ्तार राजेश पोद्दार की वर्तमान निवासी के रूप में भोपाल के सागर लेक व्यू होम स्थित फ्लैट का पता दर्ज जबकि उसका स्थाई पता मोरवा के आदर्श नगर स्कूल के पास वार्ड क्रमांक 9 बताया गया है। वहीं बब्बू प्रसाद प्रजापति का वर्तमान पता भी भोपाल के सागर लेक व्यू होम में दर्ज है जबकि उसका स्थाई पता ग्राम गोदवाली थाना बरगवां जिला सिंगरौली है। दोनों की गिरफ्तारी से इस मामले में सिंगरौली जिले से जुड़े संदिग्धों की भूमिका जांच के दायरे में भी आ गई है। 

पुलिस के अनुसार समन्वय पोर्टल के माध्यम से सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बैंक खातों की जांच के दौरान साइबर फ्रॉड से संबंधित लगभग 35 शिकायत में करीब 11 करोड़ 63 लाख रुपए की धोखाधड़ी की जानकारी सामने आई है। जांच में एक बैंक खाते में करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि भी प्राप्त होने का पता चला है। पुलिस का आरोप है कि ट्रस्ट के संचालक हरिकेश पांडे ने बैंक खाता खुलवाकर उसका खाता नंबर और एटीएम कार्ड मध्य प्रदेश के कुछ लोगों को दिया था। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि इन खातों में मंगाई जाती थी। इसके एवज में ट्रस्ट के अध्यक्ष को भी राशि दी जाती थी। शेष रकम आपस में बांटने की भी बात सामने आई है।

इस प्रकरण में पहली कार्रवाई 25 अक्टूबर को हुई थी जो कि दुद्धी रेलवे स्टेशन परिसर रोड से की गई थी जहां मुख्य आरोपी हरिकेश पांडे उर्फ ऋषिकेश सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरी कार्रवाई 26 अक्टूबर को म्योरपुर थाना क्षेत्र रनटोला तिराहे से हुई थी जहां प्रवेश राज सिंह और जॉनी सीन क्रिसायन उर्फ राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीसरी कार्रवाई भोपाल से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुल आरोपियों की संख्या आठ हुई है। 

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा के तहत दुद्धी थाने में मुकदमा भी दर्ज किया है। जांच के दौरान धर्मोदय फाउंडेशन, बलसा कंस्ट्रक्शन एंड ट्रेडिंग एलएलपी, भूमित्रम इंडिया माइक्रो फाउंडेशन ट्रस्ट और राष्ट्रीय स्वराज फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं के खाते में भी संदिग्ध लेनदेन की बात सामने आई। इनमें संबंधित लेनदेन की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)