हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम से खबर है, जहां मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ हुई है। यह तोड़फोड़ इंडियन यूथ कांग्रेस ने किया है और पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई भी की है। और आज शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के खिलाफ तीन शहर हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में प्रदर्शन किया था। हैदराबाद में प्रदर्शनकारी मेटा ऑफिस में घुस गए और वहां पर काफी तोड़फोड़ की थी। मुंबई में भी प्रदर्शन हुआ है।
मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर आरएसएस का बेटा मेटा लिखा गया है। वहीं गुरुग्राम में भी प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस के मेन गेट पर ताला लगा दिया। यूथ कांग्रेस का साफ तौर पर आरोप है कि भाजपा के इशारे पर मेटा काम कर रहा है।
संगठन ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। उनका कहना है कि अगर इस दौरान विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर के अकाउंट पर लगी पाबंदियां अगर नहीं हटाई गई तो देश भर में मेटा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

Comments (0)