पत्नी का था देवर से अवैध संबंध, पति ने पत्नी समेत बच्चों को मार डाला

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से खबर है जहां पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले द्वारका पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी पति ने कहा कि मेरी पत्नी के मेरे ही छोटे भाई से अवैध संबंध थे।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 21 Sep 2026, 11:50 PM IST | 1 min read
पत्नी का था देवर से अवैध संबंध, पति ने पत्नी समेत बच्चों को मार डाला
Share:

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से खबर है जहां पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले द्वारका पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी पति ने कहा कि मेरी पत्नी के मेरे ही छोटे भाई से अवैध संबंध थे।

इसलिए मैंने उसे और बच्चों को मार डाला।  वारदात वाले दिन वह पत्नी को दिल्ली ले जाने के लिए गांव आया था। आपको बता दें कि कबीरपुर गांव के निवासी द्वारिका ने 19 सितंबर को अपनी पत्नी खेमाबाई, बेटी उर्मिला, बेटे उमेश और राजा को धारदार हथियार से मारकर मौत की नींद सुला दी थी।

आरोपी द्वारिका पटेल दिल्ली में मजदूरी करता है। परिवार का मर्डर करने के बाद वह करीब 3 घंटे तक घर के बाहर कुल्हाड़ी रखकर बैठा रहा। उसने कहा कि उसे पत्नी और बच्चों को मारने का कोई भी पछतावा नहीं है। वारदात की वजह जानने के लिए जब हमारी टीम उसके गांव पहुंची तो गांव के ज्यादातर लोग मजदूरी करते थे।

कुछ लोगों के कच्चे मकान और कुछ के पक्के मकान थे। जब हमने द्वारिका पटेल के घर जाने का रास्ता पूछा तो एक युवक ने हमारी टीम को मौके पर पहुंचा दिया। वहां हमने देखा कि घर की दीवारों पर भी खून के छींटे लगे थे। पता चला कि पति को इस बात का शक था कि उसके छोटे भाई से ही उसकी पत्नी अवैध समबन्ध था।

इसी बात से नाराज होकर वह पत्नी समेत बच्चों को मार डाला। हालांकि पुलिस से पूछताछ के दौरान उसने कहा कि उसे घटना के बाद का कोई भी पछतावा नहीं है। द्वारिका पटेल ने कहा कि पत्नी खेमा के छोटे भाई हरिशंकर से प्रेम संबंध थे। समझाने पर भी लगातार नहीं मान रही थी। वह कई माह से इसी बात को लेकर हमारा उसका झगड़ा हो रहा था और अंततः मैंने उसको मार डाला।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)