Singrauli police - 56 ग्राम हीरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Singrauli police - 56 ग्राम हीरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 06 Nov 2026, 09:44 PM IST | 1 min read
Singrauli police - 56 ग्राम हीरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
Share:

सिंगरौली जिले के बरगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹5 लाख से ज्यादा की कीमत के हीरोइन के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि सिंगरौली जिले में भारी मात्रा में नशे से जुड़े कारोबार हो रहे हैं। बावजूद लगातार पुलिस मुहिम चलाकर नशा बेचने वाले लोगों के ऊपर कार्रवाई करती है। बरगवां पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला के द्वारा क्षेत्र में हीरोइन यानी ब्राउन शुगर बेची जा रही है। पुलिस ने जाल बिछाया और महिला को जब गिरफ्तार किया तो उसके पास से लगभग 56 ग्राम हीरोइन यानी ब्राउन शुगर जब्त हुई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹5 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। आरोपी महिला अपने घर के पास में ही मादक पदार्थ की बिक्री करती थी। फिलहाल पुलिस ने जप्ती के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बाघाड़ीह के पास एक महिला अपने घर के पास में ही लोगों को ब्राउन शुगर बेच रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल ने टीम बनाई और दबिश दी। इस दबिश में आरोपी महिला रामबाई को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो उसके पास से 56 ग्राम स्मैक हीरोइन पुलिस ने जब्त की, जिसकी कीमत ₹5,60,000 लगभग बताई जा रही है। फिलहाल रामबाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अब आगे की विवेचना शुरू कर दी है कि इस नशे के खेप में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। फिलहाल यह बरगवां पुलिस के लिए एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)