सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल कंपनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एलएनटी कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक की कार्य के दौरान ही तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब हो जाने के बाद कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तत्काल परिजन कंपनी प्रबंधन के पास पहुंचे। मृतक की पहचान झारखंड निवासी संजीव यादव के रूप में हुई है। वहीं परिजनों ने हंगामा करते हुए सहायता राशि की मांग की थी जिसके एवज में कंपनी प्रबंधन ने कुल ₹5 लाख नगद दिया है। फिलहाल जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कराया जा रहा है। वहीं मौत के कारणों की भी जांच कराई जा रही है।
सिंगरौली जिले के एनटीपीसी में कार्य के दौरान बिगड़ी श्रमिक की तबियत, हुई मौत
सिंगरौली जिले के एनटीपीसी में कार्य के दौरान बिगड़ी श्रमिक की तबियत, हुई मौत
Vijay
Local Desk
|
Updated: 08 Oct 2026, 04:34 PM IST
|
1 min read
Comments (0)