विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिले आपत्तिजनक हालत में

विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिले आपत्तिजनक हालत में
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 07 Nov 2026, 07:09 PM IST | 1 min read
विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिले आपत्तिजनक हालत में
Share:

भोपाल के विधायक विश्राम गृह स्थित कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के सरकारी आवास पर युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं। विधायक का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी थे।  उनके पहुंचने पर एक ने वर्दी पहन ली थी, जबकि दूसरे ने उनके सामने ही वर्दी पहनी है।

विधायक की शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपावली के बाद जांच रिपोर्ट विधायक को सौंपी जाएगी। घटना के बाद विधायक विश्राम गृह के सुरक्षा व्यवस्था और केयरटेकर के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन ने बताया कि वह 2 नवंबर को भोपाल आए थे। विधायक विश्राम गृह के खंड तीन स्थित अपने आवंटित कमरे में जब पहुंचे तो एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। विधायक के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी थे। उनमें से एक उनके पहुंचने के बाद वर्दी पहन ली थी, जबकि दूसरे ने उनके सामने ही वर्दी पहनी। 

विधायक ने कहा कि इस तरह की स्थिति पहले कभी सामने नहीं आई। उन्हें यह देखकर बड़ी हैरानी हुई। उन्होंने शिकायत की कि मामले की जांच की जाए। इस घटना के बाद से विधायक विश्राम गृह के स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। विधायक के भोपाल से बाहर रहने पर उनके कमरों की चाबी और मुख्य काउंटर पर केयरटेकर के पास जमा रहती है। 

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)