सिंगरौली जिले के मोरवा थाना इलाके अंतर्गत मोरवा अनपरा मार्ग पर मंगलवार रात हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे हैं और आश्वासन के बाद जाम खुला है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है।
सिंगरौली में सड़क हादसे में युवक की मौत, 2 घायल
सिंगरौली में सड़क हादसे में युवक की मौत, 2 घायल
Vijay
Local Desk
|
Updated: 28 Oct 2026, 11:25 AM IST
|
1 min read
Comments (0)