Gold Rate Today 29 June 2025 : भारत में आज सोने का भाव हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश में सोने की कीमतें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारकों से प्रभावित होती हैं।

सोने की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट आई है। पिछले हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,330 रुपये की गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में कीमत घटकर 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, एक हफ्ते में 22 कैरेट सोने में 3,050 रुपये की गिरावट आई है। देश के 10 बड़े शहरों में क्या है सोने का ताजा भाव, आइए जानें…
दिल्ली Gold price today
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का भाव 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई Gold price today
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ Gold price today
इन शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद Gold price today
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद Gold price today
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत Gold price today
एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 2,200 रुपये की गिरावट आई है। 29 जून को चांदी की कीमत 107,800 रुपये प्रति किलोग्राम थी। हाल ही में केडिया फिनकॉर्प ने एक साहसिक अनुमान लगाया था कि जून के अंत तक चांदी की कीमत 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। इस पूर्वानुमान के पीछे तीन मजबूत कारण हैं – चीन द्वारा दुर्लभ-पृथ्वी चुम्बक के निर्यात पर प्रतिबंध, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में चांदी का बढ़ता उपयोग और लगातार पांचवें वर्ष वैश्विक आपूर्ति की कमी।








