JIO 5G : इस राज्य में Jio ने लॉन्च किया 5G

JIO 5G : Jio 5G लॉन्च: जियो ने अपनी 5G सेवा का विस्तार करते हुए इसे गुजरात से सभी जिला मुख्यालयों में लॉन्च कर दिया है। यानी Jio 5G सर्विस गुजरात के सभी जिला मुख्यालयों में उपलब्ध होगी। कंपनी ने दशहरे के मौके पर 5जी सर्विस लॉन्च की है। उस वक्त कंपनी ने इसे सिर्फ चार शहरों में लॉन्च किया था।
जियो ने दशहरे के मौके पर देश में अपनी 5जी सर्विस लॉन्च की थी और तेजी से इसका विस्तार कर रही है। कल तक 12 शहरों में लॉन्च हुई Jio True 5G सेवा अब पूरे राज्य में पहुंच चुकी है। रिलायंस की जन्मस्थली गुजरात के सभी जिला मुख्यालयों में जियो ने अपनी 5जी सेवाओं को लाइव कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी।
कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि Jio 5G सेवा गुजरात के 33 जिला मुख्यालयों में उपलब्ध होगी। इसके साथ, गुजरात सभी जिला मुख्यालयों में 100% Jio Ture 5G कवरेज करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
JIO 5G : गुजरात में Jio 5G मेगा लॉन्च
कंपनी ने कहा कि वह गुजरात में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, उद्योग 4.0 और आईओटी क्षेत्रों में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं का विस्तार करेगी। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इस मौके पर कहा, ‘हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि गुजरात अपने सभी जिला मुख्यालयों में 5जी सेवाएं प्राप्त करने वाला पहला राज्य है।’
‘हम लोगों को तकनीक की असली ताकत दिखाना चाहते हैं और यह भी कि यह अरबों लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करेगी।’ Jio ने दशहरे के मौके पर अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की।
उस समय कंपनी ने केवल 4 शहरों में अपनी सेवाएं शुरू कीं, लेकिन धीरे-धीरे इसका विस्तार अन्य शहरों में भी होने लगा। कुछ ही दिनों में जियो की 5जी सेवा 12 शहरों में पहुंच गई और अब 5जी सेवा गुजरात के सभी जिला मुख्यालयों में उपलब्ध होगी।
JIO 5G : मुफ्त में असीमित 5G डेटा प्राप्त करें
ग्राहकों को Jio True 5G का लाभ उठाने के लिए Jio वेलकम ऑफर की जरूरत है। इस ऑफर के तहत कंपनी के ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G इंटरनेट एक्सेस मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। इसके लिए आपको My Jio ऐप में जाकर रजिस्टर करना होगा।
कंपनी ने गुजरात के अलावा दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, पुणे, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू की हैं। Jio की 5G सेवाएं स्टैंड-अलोन आर्किटेक्चर पर काम करती हैं। इसके लिए कंपनी को 4जी आर्किटेक्चर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 5G SA यूजर्स को NSA से बेहतर स्पीड मिलेगी।

Also Read – Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम
Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए
Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन
Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में
Important : अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
