मनोरंजन

Karwa Chauth Muhurat 2023 : जानिए करवा चौथ की पूजा करने के शुभ मुहूर्त और विधि

Karwa Chauth Muhurat 2023 : सनातन धर्म में करवा चौथ के व्रत का बहुत महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं (women) अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं

Karwa Chauth Muhurat 2023 : जानिए करवा चौथ की पूजा करने के शुभ मुहूर्त और विधि
photo by google

Karwa Chauth Muhurat 2023 : शाम की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत कठिन व्रत माना जाता है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक है।

ऐसा कहा जाता है कि करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत करने और करवा माता की विधि-विधान से पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Karwa Chauth Muhurat 2023 : करवा चौथ कब और क्यों मनाया जाता है?

करवा चौथ तिथि और मुहूर्त 2023: करवा चौथ व्रत हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सौभाग्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। जानिए करवा चौथ व्रत का शुभ समय और चंद्रोदय का समय।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार रात 09:32 बजे
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: बुधवार 01 नवंबर 2023 रात्रि 09:21 बजे तक

करवा चौथ पूजा का समय: 01 नवंबर 2023 शाम 05:36 बजे से शाम 07:42 बजे तक अवधि: 1 घंटा 6 मिनट
द्वितीय क्षण- 05:36 अपराह्न से 06:54 अपराह्न तक, अवधि: 1 घंटा 18 मिनट

Karwa Chauth Muhurat 2023 : कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानिए व्रत से जुड़ी कुछ खास बातें

करवा चौथ के दिन बन रहा शुभ योग: 1 नवंबर 2023 यानी करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। 2 नवंबर को सुबह 06:33 बजे से 04:36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. साथ ही इस दिन शिव योग का भी संयोग बन रहा है.

Karwa Chauth Muhurat 2023 : 1 नवंबर को दोपहर 02:07 बजे से शिव योग प्रारंभ होगा. इन दो दुर्लभ संयोगों के कारण इस वर्ष करवा चौथ (Karwa Chauth) का महत्व बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ शुभ योगों में पूजा करने और कुछ उपाय करने से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

Also Read – Bridal Mehndi Design : मेहंदी की ये खूबसूरत डिज़ाइन ब्राइडल के हाथो पर खूब जचेगी

 

सुलेखा साहू

समाचार संपादक @ हुड़दंग न्यूज (दबंग शहर की दबंग खबरें)समाचार / लेख / विज्ञापन के लिए संपर्क कीजिये-  hurdangnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button