मध्यप्रदेश

landslide – मणिपुर में भारी भूस्खलन, 8 शव बरामद

landslide – मणिपुर, 30 जून (हि.स.)। मणिपुर के ननी जिले में टुपुल रेलवे स्टेशन के इलाके में स्थित भारतीय सेना की 107 टेरिटोरियल आर्मी कैंप के पास बुधवार रात को भारी भूस्खलन landslide हो गया। क्षेत्र में गुरुवार तड़के से बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा। अब तक 8 शव बरामद किए गए हैं।

12वीं बटालियन एनडीआरएफ के सूत्रों ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हादसे वाले स्थान से अब तक 8 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 20 लोगों को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मणिपुर आपदा राहत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घायलों का इलाज ननी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंफाल के मणिपुर चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

शाह ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को फोन कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सिंह ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने टुपुल में भूस्खलन landslide की स्थिति का आकलन करने के लिए आपात बैठक बुलाई है। खोज और बचाव अभियान पहले से ही चल रहा है। उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए डॉक्टरों के साथ-साथ एंबुलेंस को भी भेजा गया है।

जिरिबाम से इंफाल तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए मणिपुर के ननी जिले में टुपुल रेलवे स्टेशन के पास भारतीय सेना तैनात थी। भारतीय सेना और असम राइफल्स की टीम राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। बुधवार रात को भी इलाके में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया था।

ताजा भूस्खलन landslide और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा आई है। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम साफ होने पर सेना के हेलीकॉप्टरों से बचाव कार्य चलाया जाएगा। राहत और बचाव कार्य में अरुणाचल प्रदेश की राजधानी स्थित एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन की एक टीम रात को ही मौके पर पहुंची गयी थी, जबकि दो टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है।

मणिपुर में भारी भूस्खलन, 8 शव बरामद

Also Read –  Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम

Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए

Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन

Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में

Important  अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।

Important :  हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए यहाँ Click here करें। 

landslide - मणिपुर में भारी भूस्खलन, 8 शव बरामद
landslide – मणिपुर में भारी भूस्खलन, 8 शव बरामद

हुड़दंग न्यूज

हुड़दंग न्यूज (दबंग शहर की दबंग खबरें) संवाददाता की आवश्यकता है- संपर्क कीजिये-  hurdangnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button