Lip liner : ये लिप लाइनर फेयर स्किन टोन पे खूब जचेगी, करे ट्राई

Lip liner : हम अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के लिपस्टिक कलर ट्राई करते हैं। कई बार हम कुछ अलग करने के लिए एक्सपेरिमेंट (experiment ) भी करते हैं ताकि हम अच्छे दिखें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि होठों का रंग हमारी त्वचा के रंग से मेल नहीं खाता।
ऐसे में आपको ऐसे रंगों का चयन करना चाहिए जिन्हें लगाने के बाद आपका पूरा लुक तैयार हो जाए। इसी तरह आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिप लाइनर का चुनाव (Election ) करना चाहिए। अगर आपकी त्वचा का रंग गोरा है तो आप यहां बताए गए रंगों को आजमा सकती हैं।
Lip liner : गुलाबी रंग
चूंकि आपकी त्वचा का रंग गोरा है, इसलिए आप गहरे रंग के साथ-साथ कई न्यूड शेड्स भी आज़मा सकती हैं। इसके लिए आप पीच पिंक कलर ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लिप लाइनर से अपने होठों को आउटलाइन ( outline )करें और बोल्ड या न्यूड लिपस्टिक लगाएं। इस तरह के लिप लाइनर देखने में बहुत अच्छे लगते हैं और ये आपको 100 से 200 रुपये के बीच अलग-अलग रंगों में मिल सकते हैं।
Lip liner : भूरा रंग
अगर आपकी त्वचा का रंग गोरा है तो आप ब्राउन लिप लाइनर ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको अपने लिए रिच ब्राउन कलर चुनना होगा। क्योंकि यह रंग आपके होठों पर अच्छा लगेगा। इसके साथ आप न्यूड कलर ( nude color ) या ब्राउन शेड की लिपस्टिक भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको ब्राउन के और भी कई शेड्स मिलेंगे। जिन्हें आप अपने होठों के लिए ट्राई कर सकती हैं।
Lip liner : लाल रंग
Lip liner : गोरी त्वचा पर लाल रंग सबसे अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप लाल लिपस्टिक ( Lipstick ) लगाने के मूड में नहीं हैं तो आप लाल लिप लाइनर ट्राई कर सकती हैं। आप इसके साथ हल्के शेड का लिप कलर ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का लिप लाइनर आप बाजार से खरीद सकती हैं ताकि आपको लाल रंग के अलग-अलग शेड्स मिलें।
