मनोरंजन

Lipstick Shades : लिपस्टिक के ये शेड्स बनाएंगे आपको स्टाइलिश

Lipstick Shades : त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है. रोजमर्रा से लेकर हर छोटे-बड़े त्योहारों पर मेकअप (makeup)करना हमें पसंद है और इसके लिए बाजार में कई प्रोडक्ट आसानी से उपलब्ध हैं लेकिन ज्यादातर हम बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद करते हैं।

Lipstick Shades : इसके लिए हम हर दिन नए-नए रंगों की लिपस्टिक (Lipstick ) भी खरीदते हैं। दिवाली के मौके पर हम अक्सर ट्रेडिशनल लुक कैरी करना पसंद करते हैं।

इस मौके पर आपकी खूबसूरती को निखारने के लिए आज हम आपको लिपस्टिक के कुछ नए शेड्स दिखाने जा रहे हैं और आपके लुक को बेहद आकर्षक बनाने के लिए कुछ खास टिप्स भी बताएंगे।

Lipstick Shades : गर्म लाल लिपस्टिक शेड

यह रंग लगभग हर भारतीय त्वचा टोन पर खूबसूरत लगता है। अगर आपको बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद है तो आप ऐसे गहरे लाल रंग का चुनाव कर सकती हैं।

खासकर नाइट लुक में यह कलर बेहद खूबसूरत लगता है। आपको बता दें कि इसके अलावा यह कलर आपके छोटे होठों को बड़ा बनाने और पाउटी लुक देने में मदद करेगा।

Lipstick Shades : भूरा लिपस्टिक शेड

वैसे तो ब्राउन फैमिली पैलेट में आपको कई कलर ऑप्शन (color option) आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप कोई नया शेड ट्राई करना चाहती हैं तो रस्टी कलर का लिप शेड आपके लिए बेस्ट रहेगा। यह रंग मध्यम से गहरे रंग की त्वचा पर विशेष रूप से सुंदर दिखता है।

Lipstick Shades : हॉट पिंक लिपस्टिक शेड

अगर आपको पिंक फैमिली कलर पैलेट लिपस्टिक लगाना पसंद है। इस तरह का लिप शेड आप लगभग हर लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। यह लिप कलर लगभग हर स्किन टोन पर भी खूबसूरत लगता है।

Lipstick Shades : लिपस्टिक के ये शेड्स बनाएंगे आपको स्टाइलिश
photo by google

Also Read –  Bridal Mehndi Design : मेहंदी की ये खूबसूरत डिज़ाइन ब्राइडल के हाथो पर खूब जचेगी

Also Read – MP में 30 हजार रुपए वेतन पाने वाली महिला संब इंजीनियर निकली करोड़ों बेनामी संपत्ति मालिक

हुड़दंग न्यूज

हुड़दंग न्यूज (दबंग शहर की दबंग खबरें)संवाददाता की आवश्यकता है-संपर्क कीजिये-  hurdangnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button