Live Presidential Election Results 2022 – राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू आगे

Live Presidential Election Results 2022 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।
Live Presidential election results 2022। द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा में से देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से जारी है। पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती हो चुकी है। पहले राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू काफी आगे चल रहे हैं।
Live Presidential Election Results 2022 द्रौपदी मुर्म को 540 वोट मिले हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को सिर्फ 208 मत प्राप्त हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4 बजे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है, यही कारण है कि द्रोपदी मुर्मू के निवास पर भी तैयारियों शुरू कर दी गई है।
Live Presidential Election Results 2022 -द्रौपदी मुर्मू की जीत तय
Live Presidential Election Results 2022 एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में काफी वोट पड़े हैं। द्रौपदी मुर्मू यदि जीत जाती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
Live Presidential Election Results 2022 -पहले विधायकों, फिर सांसदों के मतों की होगी गिनती
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मत डाले गए थे। आज सुबह संसद भवन में जब वोटों की गिनती शुरू होगी तो सबसे पहले विधायकों के मतों की गिनती शुरू होगी, इसके बाद सांसदों के वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी वोटों की जांच करेंगे।
नियम के मुताबिक सांसदों के मतपत्र में हरे रंग के पेन से और विधायकों के मतपत्र में गुलाबी रंग के पेन से प्राथमिकता लिखी जाएगी। मतगणना रूम में मुर्मू और सिन्हा के नाम से एक-एक ट्रे रखी जाएगी। मुर्मू के लिए प्राथमिकता वाला बैलेट पेपर उनकी ट्रे में रखा जाएगा और यशवंत सिन्हा के लिए प्राथमिकता वाला बैलेट पेपर उनकी ट्रे में रखा जाएगा।
Live Presidential Election Results 2022 -16 सांसदों ने नहीं किया था वोट
चुनाव आयोग ने बताया है कि 18 जुलाई को मतदान में 99 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाला था। भाजपा सांसद सनी देओल और संजय धोत्रे समेत 8 सांसदों ने वोट नहीं डाला था। सनी देओल इलाज के लिए विदेश गए हैं, जबकि संजय धोत्रे ICU में भर्ती थे। भाजपा और शिवसेना के दो-दो सांसद और बसपा, कांग्रेस, सपा और एआईएमआईएम के 1-1 सांसद भी मतदान से चूक गए।

Also Read – Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम
Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए
Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन
Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में
Important : अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
Important : हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए यहाँ Click here करें।